Rains Alert: बंगाल के खाड़ी और हिंद महासागर में हलचल तेज, कई राज्यों में बारिश
Rains Alert: बंगाल के खाड़ी और हिंद महासागर में हलचल तेज, कई राज्यों में बारिश
Read More
मकर संक्रांति 2026: 14 या 15 जनवरी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खिचड़ी पर्व
मकर संक्रांति 2026: 14 या 15 जनवरी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खिचड़ी पर्व
Read More
2026 में फिर लौटेगा अल-नीनो, मानसून और खेती पर पड़ेगा बड़ा असर!
2026 में फिर लौटेगा अल-नीनो, मानसून और खेती पर पड़ेगा बड़ा असर!
Read More
सरकारी दफ्तरों के चक्कर छोड़िए! राशन कार्ड की हर समस्या का समाधान अब आपके मोबाइल
सरकारी दफ्तरों के चक्कर छोड़िए! राशन कार्ड की हर समस्या का समाधान अब आपके मोबाइल
Read More
गेहूँ की खेती: 80 क्विंटल पैदावार के लिए अपनाएं यह चमत्कारी फॉर्मूला
गेहूँ की खेती: 80 क्विंटल पैदावार के लिए अपनाएं यह चमत्कारी फॉर्मूला
Read More

दक्षिण भारत में बारिश की दस्तक: ईन राज्यों में बढ़ेगी मौसमी हलचल।

दक्षिण भारत में बारिश की दस्तक: ईन राज्यों में बढ़ेगी मौसमी हलचल।स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पाकिस्तान और जम्मू संभाग के ऊपर सक्रिय है, जिसका मुख्य असर केवल ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों जैसे गिलगिट, बाल्टिस्तान, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की चोटियों पर हल्की बर्फबारी या बारिश के रूप में देखा जा रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल के निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे ग्लेशियरों के पुनर्जीवित होने और नदियों के जलस्तर को लेकर चिंता बनी हुई है।

ADS कीमत देखें ×

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अब ठंडी और शुष्क हवाएं चलने लगी हैं। महेश पलावत ने बताया कि इन हवाओं के कारण नमी में कमी आएगी, जिससे धीरे-धीरे कोहरे का असर कम होने की संभावना है। हालांकि, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी राहत की उम्मीद कम है और वहां ‘कोल्ड डे’ (भीषण ठंड वाला दिन) जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला (Frost) गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment