मकर संक्रांति 2026: इस बार पीले रंग से रहें दूर! जानें संक्रांति का वाहन, शुभ
मकर संक्रांति 2026: इस बार पीले रंग से रहें दूर! जानें संक्रांति का वाहन, शुभ
Read More
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर; दक्षिण में भारी बारिश का
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर; दक्षिण में भारी बारिश का
Read More
Adhik Maas 2026 Date ; 12 की जगह 13 महीने का होगा नया साल|
Adhik Maas 2026 Date ; 12 की जगह 13 महीने का होगा नया साल|
Read More
उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली सर्दी और घने कोहरे का कहर; दक्षिण में भारी
उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली सर्दी और घने कोहरे का कहर; दक्षिण में भारी
Read More
उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी और दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट; जानें
उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी और दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट; जानें
Read More

सरकारी दफ्तरों के चक्कर छोड़िए! राशन कार्ड की हर समस्या का समाधान अब आपके मोबाइल पर

सरकारी दफ्तरों के चक्कर छोड़िए! राशन कार्ड की हर समस्या का समाधान अब आपके मोबाइल पर ; भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ‘मेरा राशन 2.0’ नाम से एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। यह ऐप राशन कार्ड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं को सीधे आपके मोबाइल पर लाता है, जिससे आपको अब सरकारी दफ्तरों या जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप के माध्यम से आप घर बैठे अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों का विवरण देख सकते हैं और यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके राशन कार्ड की केवाईसी (KYC) पूरी है या नहीं।

ADS कीमत देखें ×

इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शिता और नियंत्रण है। अब आप खुद देख सकते हैं कि सरकार की तरफ से आपको कितना राशन आवंटित किया गया है और किस तारीख को किसने उसे प्राप्त किया है। इसके अलावा, यदि आपको अपने राशन कार्ड में किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना है या मौजूदा जानकारी में कोई सुधार (Correction) करना है, तो यह काम भी आप बिना किसी शुल्क के इसी ऐप के जरिए कर सकते हैं। यह ऐप राशन वितरण प्रणाली में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मददगार साबित होगा।

Leave a Comment